फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 49 नए संक्रमित मिले, घटकर 611 हुए सक्रिय मरीज

Tue, 09 Mar 2021 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही संक्रमित मामले थम गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है। जबकि 49 नए संक्रमित मामले मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 97529 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 93813 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि सात जिलों में 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 24, हरिद्वार में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी में तीन, चंपावत व अल्मोड़ा जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 

बीते 24 घंटे में 98 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 93813 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 611 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.19 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.92 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पॉजिटिव मिलने से स्कूल बंद

ऋषिकेश में यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर में एक शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए स्कूल का संचालन बंद कर दिया है। बुधवार को स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा।

स्कूल शिक्षक चंद्रप्रकाश भारती ने बताया कि स्कूल का एक का प्रवक्ता बीते दो दिन पूर्व अपने घर हरिद्वार से छुट्टी बीताने के बाद स्कूल में आया था, जिसका सैंपल बीते दो दिनों पूर्व लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के निर्देशन में तीन दिनों के लिए कॉलेज को बंद कर दिया गया है। यमकेश्वर ब्लॉक स्वास्थ्य प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिक्षक ने एक निजी लैब में कोरोना का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर करीब अन्य शिक्षकों और स्टाफ कर्मियों को मिलाकर करीब 16 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कहा ये वो लोग है जो शिक्षक के संपर्क में आए थे। कहा इनकी रिपोर्ट आने के बाद छात्रों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें