फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की तस्दीक हुई, ईद मुबारक

Fri, 09 Aug 2013 08:28 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक रमजान माह के आखिरी दिन चांद रात को दून के बाजार गुलजार हो गए। रात को ईद के चांद की तस्दीक हो गई। शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। शहर के पलटन बाजार, इनामुल्लाह बिल्डिंग के साथ ही मुस्लिम कालोनी, मेहूंवाला और माजरा में चांद रात की चहल पहल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को दून में छाई घटाओं की वजह से चांद का दीदार तो नहीं हो पाया लेकिन देर शाम तक शहर के दूसरे हिस्सों से आई चांद दिखने की खबरों के बाद दून में भी ईद की घोषणा कर दी गई। ईद की नमाज शुक्रवार को बिंदाल ईदगाह और माजरा ईदगाह के साथ ही शहर के विभिन्न जामा मस्जिदों में भी पढ़ी जाएगी।

शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने चांद की तस्दीक की है। दूसरी ओर, शहर के बाजारों में देर रात तक भारी भीड़ रही। महिलाएं चूड़ियां और दूसरे सामान लेने के साथ ही बच्चे भी शॉपिंग को लेकर बेकरार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी ईद की नमाज
मदरसा कांवली, जीएमएस रोड- 9 बजे।
जामा मस्जिद ईसी रोड - 10 बजे।
जामा मस्जिद पलटन बाजार - 10:30 बजे।
ईदगाह बिंदाल - 10 बजे।
मुस्लिम कालोनी मस्जिद - 9 बजे।
मदरसा किशनपुर - 9 बजे।
मस्जिद राजपुर - 9:30 बजे।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें