फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में मिले 96 नए संक्रमित, एक की मौत, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 11 Mar 2021 08:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat, vaccination - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में 24 घंटों के भीतर एक कोरोना मरीज की मौत और 69 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 97634 हो गई है। जबकि 642 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 20122 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सात जिलों में 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरिद्वार जिले में 25, देहरादून में 22, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, बागेश्वर में दो, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश में 76 वर्षीय पुरुष कोरोना मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक 1698 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिलाकर 93884 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 642 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सबसे कम पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में चार-चार सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना का टीका लगवाया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को देहरादून के सीएमआई अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता रावत भी मौजूद रही। उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं । उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया।

प्रदेश में बुधवार को दो कोरोना मरीजों की मौत, 36 संक्रमित मिले

प्रदेश में बुधवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई और 36 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97480 हो गई है। जबकि 600 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 1697 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 45 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 93858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 600 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

वैक्सीनेशन के लिए तीन और सेंटर शुरू 

कोरोना से बचाव ते चल रहे टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रुड़की में तीन और टीकाकरण सेंटर खोले हैं। इससे पहले से खुले टीकाकरण सेंटरों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है।

अभी तक सिविल अस्पताल, नगर निगम और दो निजी अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा ही। लोगों की भीड़ के कारण सिविल अस्पताल में आए दिन हंगामा होता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम में टीकाकरण अभियान शुरू कराया। वहीं बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी तहसील, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीएवी तिराहा और पुरानी कचहरी में केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों का टीकाकरण होगा। सेंटर बढ़ने से वैक्सीन लगवाने आ रहे बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर आदि को काफी आसानी होगी। अब सिविल अस्पताल में भी टीका लगवाने के लिए ज्यादा देर लाइन नहीं लगना पड़ेगा। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें