फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जन-जन की सरकार को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने मंडल तक सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-संगठन ने प्रत्येक लाभार्थी और पात्र व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य किया तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश टोली का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के नेतृत्व में विधानसभा और मंडल स्तर पर समन्वयक भी बनाए गए हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि वर्तमान में जन-जन को केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसको और अधिक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी बनाने के लिए संगठन की ओर से प्रदेश से लेकर विधानसभा और मंडल स्तर तक समन्वयक बनाए गए हैं। प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के प्रदेश संयोजक परिहार ने बताया कि पार्टी की ओर से बनाए गए समन्वयक अपने संबंधित क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। अभियान से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते के लिए आम जनता को कैंपों की जानकारी देने और सभी जरूरी शुरुआती फॉर्म भरने आदि मदद करेंगे। पार्टी का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति, योजना का लाभ लेने से न चूके, सभी लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं और उसकी प्रक्रिया की जानकारी हो। समन्वयक के साथ सांसद, विधायक आदि अन्य सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन जन की सरकार के भाव को चरितार्थ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें