फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर ने दें ध्यान: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सीओ ने सहसपुर थाने में धर्म गुरु, जनप्रतिनिधि और व्यापारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

I

I
I

I- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों को लेकर दिए निर्देशI

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा और ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को लेकर सीओ भाष्कर शाह ने सहसपुर थाने में विभिन्न समुदाय के धर्म गुरु, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन




सीओ ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन जगह-जगह शोभा यात्रा निकलेंगी। शोभा यात्रा अनुमति के अनुसार निर्धारित समय में संपन्न होगी। कहा कि पुलिस प्रत्येक शनिवार को चौपाल आयोजित कर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करती है। स्कूल और कॉलेज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें