फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Product Brand: हाउस ऑफ हिमालयाज के लिए टास्क फोर्स का गठन, मुख्य उत्पादों को करेगी चिह्नित

Sat, 20 Jan 2024 12:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में कई विभागों के जो प्रचलित ब्रांड हैं, उनमें हिलांस, हिमाद्री, हिमान्या, ग्रामश्री, हेवप्योर प्रमुख हैं। ये सभी ब्रांड स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई तरह के उत्पाद तैयार करते हैं।
विज्ञापन
हाउस ऑफ हिमालयाज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुरू किए गए अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के लिए प्रदेश सरकार ने टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। टास्क फोर्स कई विभागों के तहत प्रचलित विभिन्न ब्रांड्स के मुख्य उत्पादों को चिह्नित करेगी और उत्पादकों, सामुदायिक संगठनों की आजीविका बढ़ाने में सहयोग करेगी।

विज्ञापन


टास्क फोर्स का अध्यक्ष अपर सचिव ग्राम्य विकास को बनाया गया है। उप परियोजना निदेशक जायका, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, उप निदेशक उद्योग विभाग, उप निदेशक मानव संसाधन यूजीवीएस-आरईएप, उप परियोजना निदेशक, नियोजन, जलागम प्रबंधन विभाग को टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है।

Chardham Yatra 2024: पर्यटन मंत्री ने ली तैयारियों को लेकर पहली बैठक, ऐसे बनेगा भीड़ प्रबंधन सिस्टम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। पीएम ने भी उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ये हैं प्रचलित ब्रांड
प्रदेश में कई विभागों के जो प्रचलित ब्रांड हैं, उनमें हिलांस, हिमाद्री, हिमान्या, ग्रामश्री, हेवप्योर प्रमुख हैं। ये सभी ब्रांड स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई तरह के उत्पाद तैयार करते हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज अंब्रेला ब्रांड से इन उत्पादों को देश और विदेश में एक नया बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें