फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोस्ती निभाने के लिए दिया लूट की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबदला लेने से लिए आशु ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की योजना बनाई
विज्ञापन

I

I
I

Iआरोपी युवकों का आपराधिक इतिहास नहींI

दोस्ती निभाने के लिए युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। युवकों का अभी तक कोई आपराधिक रिकाॅर्ड प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन दोस्त के बहकावे में आकर सभी अपराधी बन गए। सभी के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ है।



पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए करीब 80 किलोमीटर के दायरे में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 48 घंटे के भीतर पुलिस बदमाशों के गिरेबान तक पहुंच गई। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में शामिल आशू पूर्व में इस्तकार ठेकेदार का ट्रैक्टर चलाता था। एक दिन ट्रैक्टर बगीचे में कीचड़ में फंस गया। जिस पर ठेकेदार ने आशू के साथ गली गलौज की। उसे खूब जलील किया। यह बात उसके दिल में घर कर गई।
विज्ञापन


बदला लेने से लिए आशु ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूट की योजना बनाई। योजना में दोस्त सुमित, शिवम, मोहित और मोहित उर्फ माेनू को भी शामिल किया। दोस्ती की खातिर चारों वारदात को अंजाम देने के लिए राजी हो गई। पांचों कार से जीवनगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया गिरफ्तार हुए युवकों का कोई आपराधिक रिकाॅर्ड प्रकाश में नहीं आया है। मोहित एलएलबी कर रहा है। उसने किराए पर होटल भी लिया हुआ है। मोनू के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मोहित उर्फ मोनू के ताऊ भी शिक्षक हैं। सभी अच्छे घरों से हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें