जिले में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) सोनिका ने रिटर्निंग-सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सहयोग के लिए अनुभवी कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार तैनाती कर सकते हैंं। उनकी सूची पंचास्थानी चुनावालय को उपलब्ध कराएंगे।
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश के लिए रिटर्निंग अधिकारी उप जिलधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सुशीला कोठियाल एवं सब रजिस्ट्रार ऋषिकेश हरीश को बनाया गया। नगर पालिका परिषद मसूरी, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, नगर पंचायत सेलाकुई के लिए भी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात किए गए।
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र देहरादून के लिए रिटर्निंग अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला सहायक निबंधक सहकारिता बीएस मनराल तथा तहसीलदार सदर विवेक राजोरी रहेंगे। नगर निगम दून के वार्ड संख्या एक से 15 के लिए रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजीव कुमार, संतोष कुमार पंवार व अजय दिवाकर को बनाया गया। वार्ड 16 से 30 के लिए रिटर्निंग अधिकारी मनीष नवानी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, उत्तम कुमार व यशपाल सिंह बनाए गए। वार्ड 31 से 45 के लिए रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार तिवारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी किन्शू गोयल, सुभाष चंद्र जुयाल एवं अशोक कुमार को बनाया गया। वार्ड संख्या 46 से 60 के लिए रिटर्निंग अधिकारी मृत्युंजय सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौहान, ललित मोहन हर्बोला व नरेंद्र नौटियाल को बनाया गया। वार्ड संख्या 61 से 75 के लिए रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरीश काला, गजेंद्र रावत व सीएस चौहान को बनाया गया। वार्ड संख्या 76 से 90 के लिए रिटर्निंग अधिकारी दिनेश चंद्र उनियाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कपिल मोहन, कपिल रावत व राजेंद्र प्रसाद सती को बनाया गया। वार्ड 91 से 100 के लिए रिटर्निंग अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. राजीव मोहन शर्मा, प्रेमलाल, डॉ. साजिद को बनाया गया।