फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मांग पूरी न होने पर 10 मार्च से धरना देंगी भोजनमाताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
I-मानदेय पांच हजार करने की मांग
विज्ञापन

I

I-शासन प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोपI

उत्तराखंड भोजन माता संगठन की जीआईसी हरबर्टपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर 10 मार्च से अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। भोजन माताओं ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। विरोध में प्रदर्शन किया।



संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि संगठन लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रह है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि भोजन माताओं को महज तीन हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। इस महंगाई में मानदेय बेहद कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2021 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पांच हजार मानदेय का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए थे, आज तक विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि इस मांग को लेकर संगठन मुख्यमंत्री के साथ ही महानिदेशक को मिल चुका है। कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा। कहा कि 10 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके माधुरी तोमर, गुड्डी देवी, पूनम, अमीरा, रेखा, निर्मला, कमलेश, गुलिस्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें