फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ठंड से बचने के लिए स्कूल की लाइब्रेरी में रखी किताबों को लगा दी आग, तस्वीरों में देखें मंजर

Tue, 25 Dec 2018 08:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
रामनगर के खताड़ी निवासी एक युवक ने ठंड से बचने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी में रखीं हजारों रुपये की किताबों को आग लगा दी। युवक लाइब्रेरी का ताला तोड़कर अंदर घुसा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
शनिवार की रात राजकीय इंटर कॉलेज खताड़ी की लाइब्रेरी का ताला तोड़कर मो. इशार उर्फ सेबू अंदर घुसा और ठंड से बचने के लिए उसने लाइब्रेरी में रखीं किताबों को आग लगा दीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
fire
कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय धस्माना ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर वह सुबह लाइब्रेरी पहुंचे तो देखा कि अलमारियों में रखीं किताबें बाहर निकालकर जला दी गईं थीं। किताबों की कीमत तीस हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। 

4 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर खताड़ी चौकी के एसआई जयपाल सिंह चौहान ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक कॉलेज के पीछे छिपा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arresting
एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि मो. इशार उर्फ सेबू निवासी खताड़ी पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है। उसे परिजनों ने घर से निकाल दिया था। कॉलेज के परिचारक महिपाल सिंह मनराल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 436, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें