जिला स्तरीय जूनियर बालक (अंडर-17) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शशांक और आकिब के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
फाइनल मुकाबला बुधवार शाम 4 बजे खेला जाएगा। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में शशांक ने पांच सेट तक चले मुकाबले में पंकज को 12-10, 8-11, 11-8, 8-11, 11-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आकिब ने कामिल को सीधे सेटों में 11-7, 13-11, 11-9 से हराया।