फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ के खाताधारक वीडियो से सीखेंगे ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने खाताधारकों की सहूलियत को देखते हुए सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए खाताधारकों को ई-नॉमिनेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन सुविधाओं की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाने के लिए ईपीएफओ ने हर विषय के लिए एक लघु वीडियो बनाया है।
विज्ञापन

किसी दावे के लिए आवेदन करना, आधार और बैंक खाते की केवाईसी करना या ई-नॉमिनेशन करने समेत ईपीएफओ की तमाम सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने कहा कि खाताधारक को ईपीएफओ कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए खाताधारक वीडियो का सहारा ले सकते हैं। वीडियो के जरिए खाताधारकों को आवेदन की प्रक्रिया समझने में फायदा मिलेगा और वह आसानी से ओवदन कर सकेंगेे। सभी वीडियो को खाताधारक सोशल ईपीएफओ नाम से फेसबुक, यूट्यूब और इंटाग्राम पर बने अकाउंट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें