फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की जांच में पानी निकला ज्यादा दूध कम

Tue, 06 Jun 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
milk
विज्ञापन
रुड़की शहर के लोगों को शुद्ध दूध पीने को नहीं मिल रहा है। शास्त्रीनगर में दूध की जांच हुई तो यहां दूध में सौ प्रतिशत पानी निकला। इससे एक दिन पहले ही दूध की जांच में सोड़ा और यूरिया की काफी मात्रा पाई गई थी। डेयरी विकास विभाग और अमर उजाला के संयुक्त अभियान के तहत जगह-जगह पहुंच रही टीम लोगों को शुद्ध दूध के सेवन के प्रति जागरुक कर रही है। 
विज्ञापन


डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड एवं अमर उजाला की ओर से विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में एक जून से सात जून तक दुग्ध उपभोक्ता जागरुकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को टीम शास्त्रीनगर में पांडेय जनरल स्टोर पर पहुंची। यहां दूध का दूध पानी का पानी नामक स्लोगन के साथ लोगों को जागरुक किया गया।

इस दौरान करीब 70 लोग अपने घर से दूध लेकर आए और दूध की जांच कराई। इस दौरान अधिकांश दूध के सैंपल में 100 प्रतिशत तक पानी मिला पाया गया। यह तथ्य जानने के बाद लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि जो दूध वे खरीद रहे हैं उसमें दूध के बराबर मात्रा में पानी मिलाया गया है। इस दौरान लोगों ने अमर उजाला और विभाग की इस पहल की सराहना की। इस दौरान टीम ने मौके पर ही दूध की जांच करने के उपकरण बांटे। जिसमें लैक्टोमीटर शामिल थे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दूध शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन लालच के चलते कुछ लोग इसमें जहर घोल रहे हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रति लोगों को खुद भी जागरुक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें