फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस का समय बदला, तीन अतिरिक्त एलएचबी कोच भी लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस के समय में बदलाव के साथ ही तीन अतिरिक्त एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इससे मुरादाबाद, चंदौसी, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, फतेहपुर आदि स्टेशनों तक जाने के लिए अब सीट की मारा-मारी नहीं होगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस अभी तक दोपहर 2:30 बजे देहरादून से रवाना की जाती थी, अब उसे पूर्व की भांति 1:25 बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। इसके अलावा अब लिंक एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन तक ही जाएगी। ऐसे में लिंक एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सूबेदार गंज से प्रयागराज अपने साधनों से पहुंचना होगा। वहीं ट्रेन में एक वातानुकूलित, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का कोच अतिरिक्त कोच भी लगाया गया है।
ट्रेन से सामान भेजने में दिक्कत
देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन तक ही संचालित किए जाने से व्यापारियों के साथ ही अधिकारियों के सामने पार्सल से सामान भेजने को लेकर दिक्कत खड़ी हो गई है। मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक वीके घई ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस के जरिए व्यापारी प्रयागराज स्टेशन तक के लिए सामानों की बुकिंग कराते हैं। फिलहाल ट्रेन सिर्फ सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक संचालित होने से सूबेदारगंज से प्रयागराज तक सामान ले जाने को लेकर असमंजस की स्थिति है। इस संबंध में मंडल मुख्यालय के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें