फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर बार-बार हो रहा भूस्खलन, अब केवल इस समय ही चलेंगे वाहन

Tue, 01 Aug 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे में बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने टैक्सी संचालकों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार 15 अगस्त तक केवल इस समय पर ही वाहन चलेंगे। 
विज्ञापन


हाईवे में वाहनों का संचालन प्रात: 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही किया जा सकेगा। आपातकाल वाहनों को इसमें छूट प्रदान की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने टैक्सी 3व अन्य वाहन संचालक यूनियनों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।  

डीएम ने पुलिस एवं वन विभाग को हाईवे के सभी बेरियरों को तय समय पर ही खोलने व बंद करने के आदेश दिए। संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए भटवाड़ी एवं हर्षिल से शाम 6 बजे के बाद वाहन नही छोड़ा जायेगा।
विज्ञापन


जबकि खरादी से यमुनोत्री को शाम 6 बजे के बाद वाहन नही छोड़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने वाहन संचालकों से वाहनों को बाजारों में रोक कर सही तरीके से पार्क करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने कहा कि पार्किंग से बाहर खड़े पाये जाने पर वाहन को तत्काल सीज करने की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एआरटीओ कुलवंत सिंह चैहाना, अध्यक्ष बस यूनियन गजपाल रावत, सोहन प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन पुष्कर सिंह कलूड़ा, गोपालराम भट्ट, जोगेन्द्र सिंह, कमल सिंह नेगी, जय सिंह रावत आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें