फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विस सत्र में रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा, छोटे से लेकर बड़े सभी अधिकारियों की होगी चेकिंग

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

24 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुलिस और विधानसभा के सुरक्षा अधिकारियों को ताकीद किया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


वे शनिवार को विधानमंडल भवन में सत्र के दौरान सुरक्षा और विभागीय प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में साफ किया गया है कि कोई बड़ा अधिकारी हो या छोटा, प्रवेश द्वार पर सबको चेकिंग करानी होगी। विधानसभा में आने के लिए प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

बैठक में अवगत कराया गया कि विधानसभा परिसर के अंदर एवं सभा मंडप के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा मंडप का मुआयना किया

स्पीकर ने निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग की सही व्यवस्था हो और सत्र के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में अग्निशमन, चिकित्सा, एंबुलेंस, बिजली व पानी की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में सचिव विस जगदीश चंद्र, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, प्रभारी सचिव गृह आशीष जोशी, एडीजे इंटेलिजेंस विनय कुमार, एडीजी अशोक कुमार, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, अपर निदेशक सूचना डॉ.अनिल चंदोला, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीवी रमोला, राज्य संपत्ति अधिकारी बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक से फारिग होने के बाद स्पीकर ने विधानसभा परिसर एवं सभा मंडप का मुआयना किया और सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा मंडप में माइक साउंड और विधायकों के बैठने की व्यवस्था को देखा और सचिव विधानसभा को इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें