फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक खा रहे बाघ, फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

Fri, 07 Feb 2020 05:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • प्लास्टिक खाने की फोटो के वायरल होने से मचा हड़कंप
  • सीटीआर निदेशक ने मामले की जांच उपनिदेशक को सौंपी 
विज्ञापन
रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला में रामगंगा नदी में प्लास्टिक की बाल्टी खाते बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन में रामगंगा नदी किनारे तीन बाघों के प्लास्टिक खाने का फोटो प्रकाश में आने से अफसरों में खलबली मच गई। मामले में सीटीआर निदेशक ने जांच उपनिदेशक को सौंपी है। 

विज्ञापन


बता दें कि वायरल फोटो में सीटीआर के ढिकाला जोन में रामगंगा नदी के किनारे तीन बाघ बाघ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दो बाघ नदी पर पड़ी नीले रंग की प्लास्टिक की बाल्टी को खाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी पर्यटक ने सीटीआर के निदेशक को भेजी थी। उसके बाद सीटीआर निदेशक राहुल ने पूरे प्रकरण की जांच उप निदेशक को सौंपी है।

उपनिदेशक इस मामले की जांच करेंगे

उपनिदेशक इस मामले की जांच करेंगे और पता करेंगे कि आखिर रामगंगा नदी में प्लास्टिक की बाल्टी कहां से आई। अगर नदी में बहकर बाल्टी आई है तो फिर उसमें ऐसा क्या था, जिससे बाघ बाल्टी को घेरे हुए थे।

बाघों के प्लास्टिक की बाल्टी को खाने का मामला बेहद गंभीर है। वन्य क्षेत्र में प्लास्टिक के प्रयोग पर पूरी तरह से बैन है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि मामले की जांच उपनिदेशक को सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्या खाते हैं बाघ

बाघ मांसाहारी होते हैं। बाघ अक्सर जंगली सुअर, भालू, भैंस, जंगली मवेशी, प्रिय मृग और कमजोर या युवा हाथी शामिल होते हैं। जब बड़े शिकार उपलब्ध नहीं होते हैं तो वे छिपकली, केकड़े, टॉड, पक्षियों और मछली पर दावत के लिए जाने जाते हैं।

पहले भी वायरल हुई थी फोटो

2019 में कॉर्बेट रिजर्व क्षेत्र में पॉलिथीन चबाते एक तेंदुए की फोटो वायरल हुई थी। मामले में भी विभाग की ओर से जांच   बैठाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें