फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात, प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश

Tue, 18 Nov 2025 10:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बाघ की दहशत से लोग परेशान हैं। अब मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात किया गया है। वहीं प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
बाघ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और डीएफओ को अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। अब वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ शूटर भी तैनात कर दिया है।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को बाघ के हमले में विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी के घायल हो गईं थीं। घटना की सूचना पर मंत्री महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति लेकर शूटर तैनात किया जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: ग्रीन-टी और कॉफी पीने के शौकीनों के लिए चिंता की खबर, ठंड में कर रहे हैं अधिक सेवन तो दिल को नुकसान
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसलिए विभाग तत्काल जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने बाघ के हमले में प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें