कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज में इलाके को लेकर दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक बाघ घायल हो गया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए रानीबाग सेंटर भेज दिया है।
कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में सोमवार रात दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया।