सुबह उन्हें सचिन की आत्महत्या की खबर मिली। आरपीएफ प्रभारी आरके भारद्वाज ने बताया कि सचिन के आत्महत्या करने के बाद करीब 55 मिनट तक ट्रेन का संचालन बाधित रहा। इधर, सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि सचिन ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की बात लिखी है।
मां और भाई से कहा-बच्चों का ख्याल रखना
आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय ले चुका सचिन अपने परिवार को लेकर भी अंतिम समय तक बेहद चिंतित था। उसने सुसाइड नोट में अपने भाई और मां से उसकी पत्नी, बच्चों का ख्याल रखने की बात लिखी थी। यह भी लिखा कि उसकी पत्नी को कहीं नौकरी नहीं करने देना और बच्चों की परवरिश में आने वाले खर्चों को वहन कर देना। सिडकुल चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।