I
IIडिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एचडीआर थंडर कॉप्स ने ऊर्जा पावर पैंथर्स को 14 रन से हराया। दूसरे मैच में रूरल को सचिवालय ने तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में इरिगेशन को बैंकर्स यूनाइटेड की टीम ने छह विकेट से पराजित किया। दिन के आखिरी मुकाबले में एमडीडीए को एफडीए लेजेंड की टीम ने चार विकेट से हराया। I