फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड की व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I
Iमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय का दौरा कर डेंगू की व्यवस्थाओं को जाना। उन्होंने अस्पताल के प्रसव कक्ष में 24 घंटे स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश दिए। सोमवार को जिले के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, रेडियोलॉजी सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत भी की। साथ ही तीमारदारों से चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कहा कि अस्पताल सरकार की ओर से डेंगू के लिए बनाई गई एसओपी के मानकों के अनुरूप तैयारियां करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रेमनगर डॉ. एसएम शुक्ला, डॉ. एनएस चौहान, डॉ. राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें