फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठगों ने खाते से उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठगों ने फोन पर एटीएम संबंधित जानकारी हासिल कर एक शख्स के खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में जोशीगोथान निवासी श्याम दत्त जोशी ने कहा कि उनका पीएनबी साहिया में खाता है। बीती आठ फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया, जिसके बाद उसने उन्हें अपनी बातों में उलझा कर उनसे एटीएम और पासवर्ड संबंधित जानकारी ले ली। जानकारी हासिल करने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने फोन रख दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके खाते से 85 हजार रुपये की रकम कई किश्तों में निकाल ली गई। जब उन्होंने पैसे निकलने संबंधित मैसेज फोन पर देखा तो उनकी आंख फटी की फटी रह गईं। इसके बाद उन्होंने बैंक शाखा में संपर्क कर अपने एटीएम को ब्लॉक करा दिया। उन्होंने राजस्व पुलिस से आरोपियों को पकड़ उनकी रकम दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक जयलाला शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें