फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Dehradun Visit: लाटी की कला से पीएम मोदी ने देखी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, जानिए क्या है खास

Wed, 15 Apr 2026 02:15 PM IST
Alka Tyagi करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें यह स्मृति चिह्न भेंट किया। मूल रूप से पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली कंचन ने इसे तैयार किया है।
विज्ञापन
कंचन जदली द्वारा तैयार किया चित्र - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक उस समय देखने को मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत नंदा देवी राजजात से प्रेरित विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। यह स्मृति चिह्न उत्तराखंड की युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली (लाटी) ने तैयार किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें यह स्मृति चिह्न भेंट किया। मूल रूप से पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली कंचन ने बताया कि इस स्मृति चिह्न को तैयार करने में कई महीनों तक लगातार मेहनत की। पारंपरिक कला और स्थानीय संस्कृति को समाहित करते हुए इसे विशेष रूप दिया जिसमें नंदा देवी राजजात की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। कहा कि नंदा देवी राजजात उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख प्रतीक है और इससे जुड़े प्रतीकों का विशेष महत्व है।

Dehradun–Delhi Expressway: सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए क्या हैं खूबियां

विज्ञापन

पीएम मोदी को पहले भी भाए हैं लाटी के कार्टून
लाटी किरदार से चर्चा में आईं कंचन का कार्टून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले भी पसंद आया था। कंचन के उत्तराखंड के लोकपर्व पर बनाए कार्टून को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी किया था। लाटी अपनी कला से उत्तराखंड की संस्कृति से लोगों को रूबरू करा रही हैं। इसके अलावा वह पहाड़ी कार्टून, चित्र और गुदगुदाती पंचलाइन भी लिखती हैं।

कैप्टन कूल धोनी भी बोले थे पार्सल करो कार्टून
साल 2023 में उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी लाटी के कार्टून पसंद आए थे। कैप्टन कूल ने वीडियो कॉल पर कंचन से बात करते हुए कहा था यह सभी कार्टून पार्सल कर दो बहुत सुंदर हैं। धोनी ने उन्हें अपने दिल्ली आवास का पता भी दिया था और कहा था कि तुम्हारी पंचलाइन गांव के दिनों की याद दिलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें