शोर सुनकर उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट की। इस बीच अन्य लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख तीनों युवक कार समेत भाग निकले।
युवती ने जो जेवर पहने थे वह भी गुम हो गए। युवती ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। साथ ही तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।