फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। उनके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दिनेश अग्रवाल निवासी कल्याणपुर विकासनगर की स्कूटी 12 जुलाई को चोरी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। जेल से छूटे एवं पुराने इस प्रकार की चोरी में संलिप्त चोरों का सत्यापन कर पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर नव दुर्गा मंदिर से आगे भोजावाला पुल के पास से तीन युवकों को चोरी की स्कूल समेत गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान नीरज निवासी विद्यापीठ मार्ग, प्रदीप धीमान निवासी ग्राम कंडोऊ थाना पुरोला ब्लॉक नौगांव जिला उत्तरकाशी, पंकज सिंह असवाल निवासी ग्राम बगासू थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें