Iसार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लाइब्रेरी चौक के निकट लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में कुछ युवकों के आपस में लड़ाई करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक किसी बात पर आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाया, बावजूद वे नहीं मानें। इसके बाद शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते मसूरी के रहने वाले दिनेश, अमन और कैंपटी क्षेत्र के राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। I