फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआरबीआई वाहिनी मुख्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई कार्यशाला
I

I
I
I आरबीआई वाहिनी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन के गुर बताए गए। कार्यशाला का आयोजन सेना नायक आरबीआई द्वितीय श्वेता चौबे के निर्देश पर किया गया। इसमें ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की साइकोलॉजी काउंसलर डॉ. हिमानी शर्मा ने पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्ति के लिए कई तौर-तरीके बताए। सेनानायक चौबे ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी काफी जटिल होती है। उन्हें कई तरह की मानसिक चुनौतियों से जूझना पड़ता है। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्ति दिलाना है। इससे उनकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। सेनानायक ने पुलिसकर्मियों से खेलकूद, ध्यान, योग व सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर काम करने की अपील की। इस दौरान सहायक सेना नायक डॉ. पूर्णिमा गर्ग एवं सिद्धार्थ कुकरेती आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें