एक बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल सर्वजीत को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के समय व्यापारी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक के चाचा धर्मेंद्र ओर हरेंद्र ने बताया कि सर्वजीत दो भाइयों में बड़ा था और चाउमीन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी कलिंदा और एक वर्षीय पुत्र नमन को छोड़ गया है। इधर, कस्बे में प्राइवेट बसों को रात में सड़क पर लाइन से खड़ा होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। कुछ बसों को पार करने के बाद एक बस के हिस्से से बाइक टकरा गई। झनकईया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाए परिजन, मृत घोषित
नगर के इस्लामनगर कस्बे की एक 55 वर्षीय महिला को परिजन शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल लाये। चिकित्सक डॉ. मयंक ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस को सूचना देने से पहले ही परिजन शव अपने साथ लेकर अन्यत्र चले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं मिली थी।