त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली बैठक सात जून को होगी। धामी कैबिनेट ने एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तीसरी रिपोर्ट के अध्ययन के लिए मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया था।