फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर्स ने जूनियर स्टूडेंट्स के साथ की बदसलूकी, तो नेशनल एंटी रैगिंग सेल ने दे डाली ये सजा

Sun, 27 Aug 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में रैगिंग के मामला नेशनल एंटी रैगिंग सेल तक पहुंच गया। सीन‌ियर्स ने जून‌ियर छात्रों के साथ जो सुलूक क‌िया सेल ने उसे देखते हुए छात्रों को ये सजा दे डाली। 
विज्ञापन


सेल ने कॉलेज प्रबन्‍धन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीन सीनियर छात्रों को तीन महीने के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। इस अवधि में ये छात्र कॉलेज की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे।          
         
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित मेहता, मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के विकास चौहान और कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के दिवाकर नौटियाल 24 अगस्त की रात करीब दो बजे शराब के नशे में प्रथम वर्ष के छात्रों के कमरे में खिड़की से घुसे और रैगिंग लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

​उन्होंने नए छात्रों से गाली-गलौच भी की। बाद में कॉलेज के ही किसी छात्र ने नेशनल एंटी रैगिंग सेल नई दिल्ली को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर रैगिंग सेल ने तत्काल जीबी पंत कॉलेज के प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश पांडे को सूचित किया।

प्राचार्य वर्तमान में एक बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। उन्होंने फोन पर कॉलेज के डीन (एडमिस्ट्रेशन) डा. संजीव नैथानी को इसकी जानकारी दी। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो तीनों छात्र रैगिंग लेते हुए पाए गए। डा. नैथानी ने बताया कि तीनों छात्र नशे में थे और उन्होंने जूनियर छात्रों की रैगिंग ली और गाली-गलौच की।

छात्रों ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की शुक्रवार को इस मामले में आपात बैठक भी हुई। इसमें हॉस्टल वार्डन वीएम मिश्रा, प्रॉक्टर डा. आशीष नेगी, चीफ वार्डन डा. आशुतोष गुप्ता और कमेटी के अन्य सदस्यों ने तीनों सीनियर छात्रों को तीन माह के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई की सूचना एंटी रैगिंग सेल नई दिल्ली को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें