फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.56 स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 10.56 स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मावाला चौकी पुलिस सोमवार की देर रात को क्षेेत्र में गश्त पर थी। इस बीच प्रतीतपुर तिराहे के पास पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान देवीपाल पुत्र रतन भगत निवासी माजरी थाना सहसपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी, कांस्टेबल मोहन और त्रेपन शामिल रहे।
वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने चायबाग उदियाबाग के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार में दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 4.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान दीपक कश्यप पुत्र संगत सिंह निवासी मकान नंबर-98 वार्ड-9 थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश और शमशेर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी मकान नंबर-195 वार्ड-5 ग्राम शमशेरपुरा पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस टीम में एसआई सुरेश चंद बलूनी, कांस्टेबल किरण पाल और विकास त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन

शराब पिलाने पर होटल संचालक गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने दुकान पर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने पर एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास फूड कॉर्नर की दुकान है। उसकी पहचान वासु रोहिला पुत्र संजय रोहिला निवासी शिवलोक कॉलोनी बाबूगढ़ थाना विकासनगर के रूप में हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाईं, कांस्टेबल सुभाष चंद और अनिल भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें