फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में तीन तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो अलग-अलग कार्रवाई में 863 ग्राम चरस और स्कूटर बरामद, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में हिमाचल प्रदेश, शिमला, कुपवी थाना क्षेत्र के ओरन धार निवासी गुरुदीप व मसराह धार (चंदना) निवासी राजेंद्र और विकासनगर थाना क्षेत्र के ढालीपुर निवासी इंतजार शामिल हैं। आरोपियों के पास से कुल 863 ग्राम चरस बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पहली कार्रवाई मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई। बाजार चौकी की टीम गश्त पर थी। नवाबगढ़ गांव जाने वाले रास्ते के पास खाली प्लॉट में स्कूटर पर बैठे गुरदीप और राजेंद्र पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटर की डिग्गी से 306 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में दोनों ने गांव से लाकर बेचने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में हुई। ढालीपुर स्थित जसवंत नगर से पहले 40 फुट कच्चे रोड के मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा इंतजार पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा गया तो तलाशी में 557 ग्राम चरस मिली। उसने सूरत राणा निवासी कपोटा (हिमाचल) से लाकर बेचने की बात कही। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें