फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ रूट पर मिले तीन नर कंकाल, हाईकोर्ट के निर्देश पर शुरू की गई थी जांच

Sat, 13 Oct 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Skeleton - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ रूट पर शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक टीम को तीन नर कंकाल मिले हैं। डीएनए सैंपल लेने के बाद कंकालों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं सर्च ऑपरेशन पूरा कर कुछ टीमें दून लौट आई हैं। डीआईजी अजय रौतेला ने बताया है कि 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के मृत श्रद्धालुओं के नर कंकालों की हाईकोर्ट के आदेश के बाद तलाश शुरू की गई है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट, रुद्रप्रयाग प्रहलाद मीणा, आईपीएस टीसी मंजूनाथ, अजय सिंह और एसपी देहरादून यातायात लोकश्वर सिंह के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया था। टीमों ने अलग-अलग रूटों पर नर कंकालों की तलाश कर रही हैं। लोकेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को तीन नर कंकाल मिले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शुक्रवार को 35 सदस्यीय टीम केदारघाटी रवाना हुई थी

शुक्रवार से उत्तराखंड पुलिस ने 2013 में आई आपदा के बाद केदारघाटी में लापता लोगों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया  घाटी में कई जगह नर कंकाल मिलने के बाद हाईकोर्ट ने 2016 में पुलिस को सर्च आपरेशन का आदेश दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को 35 सदस्यीय टीम केदारघाटी रवाना हुई थी।
 
नर कंकाल मिलने पर उनका डीएनए सैंपल लिया जाएगा व अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभियान केदारनाथ, गौरीकुंड और कालीमठ जैसे इलाकों में चलाया जाएगा। बता दें कि आपदा में साढ़े तीन हजार लोग लापता हुए थे, जबकि साढ़े चार सौ शव ही बरामद हो सके। 2016 में त्रियुगीनारायण में 31 कंकाल मिले थे। गढ़वाल रेंज के डीआईजी अजय रौंतेला ने बताया कि क्षेत्र में एक बार फिर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि कोई नरकंकाल खुले में मौजूद नहीं है।

डीएनए सैंपल लेने के बाद कंकालों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं हाईकोर्ट के आदेश के बाद मौसम साथ नहीं दे रहा था। मौसम साफ  होने के बाद अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें