फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः टैंपो पर पलटा चलता ट्रक, तीन बहनों समेत चार की मौत

Fri, 24 Feb 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
एक टैंपो पर नमक के कट्टों से लदा ट्रक पलटने से उसमें सवार तीन बहनों समेत चार की मौत हो गई। जबकि एक युवती समेत करीब छह लोग घायल हो गए। दो घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम पुहाना-भगवानपुर स्थित एक दवा फैक्ट्री में कार्यरत कुछ युवक और युवतियां शिवरात्रि की छुट्टी होने पर एक ही टैंपो में सवार होकर घर के लिए निकले थे।

सभी लोग यूपी के थाना नागल स्थित खेड़ा मुगल और सरकड़ी के रहने वाले थे। बताया गया कि जैसे ही इनका टैंपो इकबालपुर फाटक के पास पहुंचा तो एक नमक से भरा ट्रक ओवरटेक करते समय इसके ऊपर पलट गया।
विज्ञापन


टैंपो सवार लोग इसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और जैसे-तैसे दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

डोली उठने से पहले उठी बहनों की अर्थी

- फोटो : file photo
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सरकड़ी, थाना नागल, यूपी निवासी तीन बहनों पूजा, सीता और सीमा पुत्री सोमदत्त (सभी की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष) और उदय कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी खेड़ा मुगल को मृत घोषित कर दिया।

खेड़ा मुगल निवासी हरजीत और रेनू को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। वह बिना इलाज कराए घटनास्थल से चले गए।

तीन बेटियों की एक साथ मौत की घटना ने पिता सोमदत्त को तोड़ कर रख दिया है। भाई अभि का रो-रो कर बुरा हाल है। सिविल अस्पताल में तीन बेटियों की लाशों को देखकर पिता और भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

जिन तीन बेटियों की मौत हुई है उनमें से दो की होली के बाद डोली उठनी थी, लेकिन पिता को क्या पता था कि यह खुशी का दिन उनकी जिंदगी में कभी नहीं आएगा। भाई अभि ने रोते हुए बताया की पूजा का रिश्ता हरिद्वार और सीता का रिश्ता डाकपत्थर (विकासनगर) में तय हुआ था। होली पर सगाई की रस्म पूरी होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें