फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विवि वॉलीबाल टीम में साहिया कॉलेज के तीन खिलाड़ी चयनित

Tue, 17 Nov 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज के तीन खिलाड़ी अमन, निखिल और रितिक को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की वॉलीबाल नॉर्थ जोन टीम में चुना गया है। उन्होंने अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह प्रतियोगिता नौ और 10 अक्तूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता में आयोजित हुई थी। इसमें गढ़वाल मंडल के 15 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, गोपेश्वर और साहिया कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें साहिया कॉलेज उपविजेता रहा। अमन, निखिल और रितिक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन टीम में जगह मिली। ये खिलाड़ी डीएवी, जालंधर (पंजाब) में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देकर इसे गौरव का विषय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें