फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में स्कूल केे कमरे में दो भाई समेत तीन मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमरे की खिड़की-दरवाजे भीतर से थे बंद, एलपीजी गैस की आ रही थी तेज गंध
विज्ञापन


- राज मिस्त्री का काम करते थे तीनों, काफी समय से गांव में ही रह रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी

त्यूणी (देहरादून)। तहसील क्षेत्र के भूठ गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव के प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव के संदीप मृत अवस्था में मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे की खिड़की और दरवाजे भीतर से बंद थे। उसमें से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों मृतक राज मिस्त्री का कार्य करते थे। काफी दिनों से भूठ गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे थे। मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया में गैस लीकेज को मौत का कारण मान रही है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि भूठ गांव में राज मिस्त्री का काम करने वाले तीन लोग कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर कर्मचारी भीतर दाखिल हुए तो कमरे में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े थे। उसमें से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी है। गैस सिलिंडर भी पूरा खाली हो गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही तीनों ने गैस सिलिंडर भरवाया था। मृतक प्रकाश, संजय भाई सगे भाई थे और संदीप उनका रिश्तेदार था। तीनों काफी दिनों ने गांव में कार्य कर रहे थे। तीनों के गांव भी भूठ गांव के पास ही हैं। प्रथम दृष्टया में मामला गैस लीकेज से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें