फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गहरी खाई में समाई कार, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Wed, 02 Sep 2015 08:42 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
टिहरी के लक्ष्मोली-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग पर छाम के निकट बुधवार सुबह पांच बजे एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक महिला घायल हो गई। कार में पांच लोग सवार थे।


बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार में सौड़ू और बरसोली गांव के लोग सवार थे। हादसे के शिकार लोग बच्चे और महिला को इलाज के लिए देहरादून ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सौड़ निवासी दौलतराम बंगवाल (48 वर्ष) पुत्र चिंतामणि अपनी पत्नी बसंती देवी और बरसोली गांव निवासी लोकानंद बडोनी (50) पुत्र सदानंद अपने 10 वर्षीय पुत्र महक के इलाज के लिए कार से देहरादून के लिए निकले थे।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहेल ही तोड़ चुके थे दम

कार दौलतराम के चाचा जोतराम बंगवाल (70 वर्ष) पुत्र मुंशीराम चला रहे थे। सुबह पांच बजे सौड़ू से करीब 6 किलोमीटर आगे छाम गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार बीएस मंडागी, राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही कार चालक जोतराम, दौलतराम और लोकानंद ने दम तोड़ दिया।

बचाव दल ने दुर्घटना में घायल महक और बसंती देवी को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। महक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि बसंती देवी को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें