फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों ने निगली तीन जिंदगियां, 20 घायल

Tue, 06 Oct 2015 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। धारचूला में पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर स्थित बलुवाकोट कस्बे में रविवार की रात करीब 11 बजे तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने पंजाब के रोपड़ निवासी जगताप सिंह, नेपाल निवासी कृष्ण सिंह और महेंद्र सिंह को रौंद दिया।
विज्ञापन


इनमें से महेंद्र सिंह की इलाज के दौरान धारचूला अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से दो घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रात ही में वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।

रुद्रपुर में तेज अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर रामपुर की केमरी निवासी दीक्षा (16) की मौत हो गई, जबकि उसके मां वीरू और पिता प्रेमपाल घायल हो गए। यह परिवार किसी काम से रुद्रपुर आया था और लौटते वक्त हादसा हो गया। वहीं, रुद्रपुर में ही सरदार भगत सिंह महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रत्याशी शुभम कुमार कोली पुत्र शिशुपाल की बाइक को तेज अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप पलटने से आठ घायल, एक ने तोड़ा दम

दन्यां से मिली जानकारी के मुताबिक जागेश्वर से चलनीछीना जा रही मैक्स जीप तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज के निकट लधौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे चालक समेत वाहन में सवार सभी आठ यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक यात्री ने धौलादेवी अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से एक घायल को उपचार के लिए अल्मोड़ा रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल भवान सिंह (19) ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

उधर, डीडीहाट से दूनाकोट जा रही जीप के ब्रेक फेल हो गए। जीप में सवार नौ लोगों की जान चालक की सूझबूझ के कारण बच गई। ब्रेक फेल होने का आभास होते ही चालक ने जीप को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जीप एक चट्टान से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।

इस घटना में राजकीय हाईस्कूल लेकधार में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र राम को गंभीर चोट आ गई। चालक समेत आठ यात्रियों को मामूली चोट आई और उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें