दून के प्रकाश नगर और कारगी ग्रांट में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। तीनों मरीजों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इनके साथ अब दून अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
कारगी ग्रांट निवासी 24 वर्षीय युवक को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत खराब होने पर रविवार को इमरजेंसी में पहुंचा। जहां पर उसको भर्ती कर लिया गया था। एनएस-1 जांच पॉजिटिव आने के बाद उसका ब्लड सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया था। उधर सोमवार को भी प्रकाश नगर निवासी दो महिलाएं दून अस्पताल में बुखार के कारण अपना उपचार कराने के लिए पहुंची थी। दोनों महिलाओं की डेंगू की एनएस-1 जांच कराने कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उनकी भी एलाइजा जांच कराई गई। नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि एलाइजा जांच में तीनों को डेंगू होने की पुष्टि हो गई है। अभी तक दून अस्पताल में डेंगू पॉजिटिव की संख्या 37 हो चुकी है। इन तीनों मरीजों को मिलाकर अब दून अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या आठ हो चुकी है।
Iनर्सिंग अधिकारियों को मिला सम्मानI
उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कहा उत्तराखंड के नर्सिंग अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी, जिन्होंने वर्षों से अपने पदों पर नियुक्ति का इंतजार किया, अब अपने प्रदेश में सेवा करने का अवसर पा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल, प्रदेश महामंत्री एलवीना मैथयु, प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।