फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देहरादून से चलेंगी तीन और रेलगाड़ियां

Wed, 07 Feb 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार


-14 से चलेगी जनता एक्सप्रेस
-कम होगा दून-हावड़ा पर प्रेशर
-इंदौर और उज्जेन एक्सप्रेस भी चलेगी
विज्ञापन
janta express, ujjain express - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
रेल से यात्रा करने वालों के ल‌िए यह खुशखबरी है क‌ि देहरादून रेलवे स्टेशन से तीन और रेलगाड‌़ियां चलेंगी। इससे यात्रियों के यात्रा करना सुगम हो सकेगा। ये तीनों रेलगाड़‌ियां द‌िसंबर महीने से रद हैं। रेल व‌िभाग के सूत्रों ने बताया क‌ि अब तीनों रेलगाड़‌ियों को शुरू करने का फैसला हो गया है।

14 से चलेगी जनता एक्सप्रेस
जनता एक्सप्रेस 14 फरवरी से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन कोहरे की वजह से दो द‌िसंबर से रद है। इस ट्रेन के शुरू होने से  देहरादून से लखनऊ, बरेली, मुरादबादा, वाराणासी व पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न इलाकों में यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

 

कम होगा दून-हावड़ा पर प्रेशर
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस रद होने के बाद पूर्वी उत्तरप्रदेश के यात्रियों के ल‌िए दून-हावड़ा एक्सप्रेस ही एकमात्र व‌िकल्प थी। ट्रेन पर इस कदर दबाव था क‌ि यात्रियों र‌िजर्वेशन तक नहीं म‌िल पा रहे थे। लेक‌िन अब जनता एक्स्प्रेस के चलने से उन्हें राहत म‌िलेगी।
विज्ञापन


इंदौर और उज्जेन एक्सप्रेस भी चलेगी
जनता एक्सप्रेस के अलावा रेल व‌िभाग इंदौर और उज्जेन एक्सप्रेस भी शुरू हो जाएगी। ये दोनों रेलगाड़‌ियां भी कोहरे के कारण द‌िसंबर माह के पहले सप्ताह में रद कर दी गई थीं। उज्जेन एक्सप्रेस 14 फरवरी को चलेगी जबक‌ि इंदौर एक्सप्रेस 16 फरवरी को रवाना होगी।
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें