I
Iलक्ष्मणपुर चौक विकासनगर स्थित ज्वेलरी शाम में घुसे बदमाश
I
I
I
I
I
I-सराफा व्यापारी की बहादुरी से बदमाशों के इरादों पर फिरा पानी, दो बदमाश मौके से फरारI
तमंचे के बल पर रविवार को तीन बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। सराफा व्यापारी ने बहादुरी दिखाते बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया। वह तमंचा लिए एक बदमाश से भिड़ गए। उसे घसीटते हुए दुकान से बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने बदमाश को दबोच लिया गया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान सहारनपुर निवासी नवीन सैनी के रूप में हुई है।
शाम के छह बजे थे। अंधेरा होने को था। लक्ष्मणपुर चौक विकासनगर में संजीव राणा अपनी ज्वेलर्स की दुकान में बैठे थे। उनके साथ एक महिला कर्मचारी भी थी। इसी बीच एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा। उसने व्यापारी से सोने की चैन दिखाने को कहा। इसी बीच दो और बदमाश दुकान में घुस गए। दुकानदार जब चैन दिखाने लगे तो एक बदमाश ने अचानक उन पर तमंचा तान दिया। एक ने महिला कर्मचारी का गला दबाने का प्रयास किया। इस बीच संजीव राणा एक बदमाश से भीड़ गए। बदमाश ने तमंचे से उनके सिर और चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई देख अन्य दो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। संजीव राणा ने बदमाश को खींचते हुए दुकान से बाहर निकाला। यह देख आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया। लोगों की भीड़ ने बदमाश की जमकर धुनाई की। वारदात की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सराफा व्यापारी से वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। व्यापारी के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। प्राइवेट अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नशे की हालत में है। फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। घटनास्थल के निकट से बदमाशों की यूपी नंबर की बाइक बरामद हुई है।
I
I
Iएक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी नाकों/ बैरियरों पर सघन चेकिंग की जा रही है। सभी नाके चेकपोस्ट सील कर दिए गए हैं।
I
I
I
I-अजय सिंह, एसएसपी देहरादूनI