फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कालसी के तीन मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के तीन मेधावी विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर मिला। इस अवसर पर भारत सरकार ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा प्रिंसी चौहान ने कक्षा 10 की परीक्षा में 96 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। कक्षा 12 के छात्र आयुष चौहान ने 93 फीसदी और छात्रा अंजलि रावत ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य रजनीश सरोहा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलना विद्यालय परिवार के लिए सम्मान की बात है। सरोहा ने कहा कि यह अनुभव अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें