हरिद्वार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेलना भगवानपुर में 17 नवंबर को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, उत्तीर्ण अभ्यर्थी पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानाचार्य सुशांत स्वरूप ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ सभी प्रमाणपत्र, रंगीन आकार पासपोर्ट फोटो, नवीनतम रिज्यूम और आधार कार्ड लाएं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से योग्यतानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।