फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लक्सर में डेंगू का कहर जारी, भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों में हुई पुष्टि

Wed, 23 Oct 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर

सार

  • सीमली में बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, आठ लोगों में मिला डेंगू पॉजिटिव 
  • अन्य चार लोगों में भी जांच कराने पर मिले हैं डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कस्बे के सीमली मोहल्ले में अलग-अलग परिवारों की चार महिलाओं सहित आठ लोगों को डेंगू पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


लक्सर कस्बे व देहात में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों कस्बे के सिमरी मोहल्ले में दर्जनों लोगों में डेंगू पॉजिटिव होने के मामले सामने आए थे। इसके बाद लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के परिवार के तीन लोगों व उनके गनर और ड्राइवर में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। कस्बे की एक 75 वर्षीय वृद्धा शारदा शर्मा की भी डेंगू के चलते एम्स ऋषिकेश अस्पताल में मौत हो गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

सीमली मोहल्ला निवासी एवं भाजपा नेता निपेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके पिता रामपाल व माता सरोज और भाभी सावित्री पत्नी विजयपाल को पिछले कई दिनों से बुखार था। जब उनके रक्त की जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

मोहल्ले की एक और महिला समेत रितेश उर्फ प्रधान, विजयदेवी व उनके बेटे देवेंद्र को भी बुखार होने पर उनकी जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। अधिवक्ता मनमोहन शर्मा को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि सीमली मोहल्ले के लोगों को डेंगू होने के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें