फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवक से तीन लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 13 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक मामला दो वर्ष पहले का है। पीड़ित शेरखान निवासी परवल अजबपुर कला ने तहरीर में बताया कि उन्हें जमीन की तलाश थी। वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। उसने अपने दोस्त जुबैर, आसिफ और बरकत के साथ मिलकर जमीन दिलाने को कहा था। आरोपियों ने विश्वास में लेकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और कुल नौ लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया। पीड़ित के मुताबिक बयनामे से पहले उन्होंने तीन लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद आरोपी टाल-मटोल करने लगे। जमीन का बैनामा नहीं कराय। जब उन्होंने भूमि के बारे में जानकारी जुटाई तो वह किसी और की थी। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें