फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खो-खो में दूसरी उप विजेता बनी द एनफील्ड की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहोदया के माध्यम से आयोजित की गई अंतर विद्यालयी सीनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में द एनफील्ड स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम को प्रतियोगिता में दूसरी उपविजेता का खिताब प्रदान किया गया। द एनफील्ड स्कूल की ओर से कप्तान कनिका राणा के नेतृत्व में खेलते हुए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा 13 व 14 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुई 8वीं उत्तराखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रार्थना सभा में टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी चुग ने खिलाड़ियों व क्रीड़ा शिक्षक अंकित डबराल, जवाहर शर्मा के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें