फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोला: हनोल जा रही कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 04 Nov 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 7.45 बजे एक आल्टो कार यूके 07 बीवाई 1619 जरमोला में वेढ़ती बैंड के पास 500 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार आरएस राणा ने बताया कि कार सवार देहरादून से हनोल जा रहे थे। मरने वालों के शव अभी खाई में ही है। देर रात तक रेस्क्यू जारी था। उन्होंने बताया कि हादसे में मंजीत नेगी पुत्र उत्तम नेगी, मनोज नेगी पुत्र नारायण सिंह नेगी और मनोज जवाड़ी पुत्र बेताल सिंह सभी निवासी ग्राम सरौना सहस्त्रधारा देहरादून की मौत हो गई, जबकि सुशील नेगी पुत्र मंगल नेगी गंभीर रूप से घायल है। सभी की उम्र 27 से 30 साल के बीच है।  घटनास्थल से मिले मोबाइल से संपर्क करने पर इनके नाम पता चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें