फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से प्रधान सहित तीन ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दी तहरीर

Sat, 02 Sep 2023 10:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

 मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत लिखवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
 
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 में एक मामला उन्हें शुक्रवार को मिला है। तहरीर में ग्राम प्रधान को भी नामजद किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक से जानकारी ली जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें