तीन और आईएएस अफसर तमिलनाडु में चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। मुख्य सचिव के आदेश पर इन सभी के विभागों में लिंक अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। ये अफसर 29 अप्रैल से 17 मई तक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे।
सचिव दिलीप जावलकर के विभागों में कार्मिक, सामान्य प्रशासन डी. सेंथिल पांडियन के पास रहेगा। वित्त विभाग एवं आयुक्त कर विभाग की जिम्मेदारी अमित नेगी के पास रहेगी। इसी तरह से आर मीनाक्षी सुंदरम के सीमांत क्षेत्र विकास विभाग का दायित्व प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, आवास विभाग व आयुक्त आवास और राजीव गांधी शहरी आवास विभाग का दायित्व दर्बान सिंह गर्ब्याल के पास रहेगा।
इनका चार्ज भी बदला
पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए का चार्ज अपर सचिव बी षणमुगम देखेंगे। शैलेश बगोली के चुनाव ड्यूटी पर जाने की स्थिति में उनके लिंक अफसर भी नामित कर दिए हैं।
उधर, प्रभारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकि से एक दिन पहले हटाया गया पीडब्लूडी का चार्ज अब यथावत रहेगा। अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून एवं अपर कार्यक्रम निदेशक, यूयूएसडीआईपी नवनीत पांडेय को चारधाम यात्रा (विशेष रूप से केदारनाथ) से संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए डीएम रुद्रप्रयाग के साथ 15 दिन के लिए संबद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।